हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से गिरोह के दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक कार बरामद की है।
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने हरिद्वार में 84,500 रुपये के नकली 500-500 के नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पुलिस पंजाब पहुंची और गुरदासपुर निवासी पवन कुमार तथा अमृतसर निवासी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.05 लाख रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए।
जांच में सामने आया कि पवन ढाबे और सुखबीर कपड़ों के कारोबार की आड़ में नकली नोटों का धंधा चलाते थे। दोनों असली 50 हजार रुपये के बदले 1 लाख रुपये के नकली नोट देते थे। अच्छी गुणवत्ता के कागज पर नोट छापने के बाद उन्हें धूप और धूल-मिट्टी में रखा जाता था, ताकि वे असली जैसे दिखें।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की मुलाकात पहले जेल में हुई थी। सुखबीर पहले बैंक फ्रॉड और जाली करेंसी, जबकि पवन एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply