ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड में सक्रिय मानसून और आगामी दिनों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बंद पड़ी ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द खोलने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और क्षति की रिपोर्ट शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 27 से 29 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर रात्रिकालीन वाहन संचालन नियंत्रित या प्रतिबंधित किया जाए। चारधाम यात्रा और कैलाश मानसरोवर यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई, जबकि कांवड़ यात्रा को लेकर भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं और आपदा प्रतिक्रिया दलों को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी, 15 अगस्त और उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों को आपदा प्रबंधन उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधनों का विवरण आईडीआरएन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। विश्व बैंक सहायता प्राप्त परियोजना के तहत राज्य की तहसीलों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, डिजिटल स्क्रीन, हाई-स्पीड इंटरनेट और अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस कर तकनीकी रूप से और मजबूत बनाया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
Latest Newst
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
-
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
-
महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
-
Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार

Leave A Reply