Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं को डिजिटल मंच से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को नई पहचान देने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग 27 जुलाई से राज्य युवा महोत्सव के तहत "डिजिटल यूथ फेस्टिवल" शुरू करने जा रहा है। चार सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में युवाओं को फिटनेस और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा व्यक्तिगत या टीम के रूप में प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इसके लिए Fit Uttarakhand App पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। प्रतिभागी इसी ऐप के माध्यम से अपनी वीडियो, रील और अन्य प्रविष्टियां अपलोड करेंगे। महोत्सव के दौरान सूर्य नमस्कार, पुश-अप, स्क्वाट और स्किपिंग जैसे फिटनेस चैलेंज के साथ उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, फोटोग्राफी और स्थानीय पहचान से जुड़ी रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का मूल्यांकन जिला स्तरीय समितियां करेंगी और फिटनेस तथा सांस्कृतिक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य युवा महोत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने प्रदेश के युवाओं से इस डिजिटल अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
  • देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
  • देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
  • मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
  • देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सीएम धामी की समीक्षा, सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • महाकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को ₹235 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • Viksit Bharat Rural Outreach Programme Begins in Chakrata
  • उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार

Stay Connected With Us

Subscribe Us