उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय घेराव, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

file_0000000039748211b5dd6f18f6bc267c

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों को लेकर सचिवालय कूच किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, करन माहरा समेत कई विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कुमारी शैलजा ने सरकार पर ‘वोट चोरी’ और ‘इलेक्शन चोरी’ के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

बैरिकेडिंग पर प्रदर्शन, पुतला फूंका

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के रूप में सचिवालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने दो लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सुभाष रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। बाद में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो