Date Filter

Uttarakhand

चुनाव आयोग ने 361 CHO की तैनाती को दी मंज़ूरी



राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शीघ्र ही 361 सीएचओ की तैनाती की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर निर्वाचन आयोग ने इसकी मंजूदी दे दी है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावन ने बताया कि प्रदेश में सीएचओ के रिक्त पदों को भरने के प्रक्रिया पूर्व से चल रही थी। लोकसभा चुनाव-2024 के मध्यनजर प्रदेश में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के चलते सीएचओ की तैनाती नहीं की जा सकी।

राज्य में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के उपरांत विभाग द्वारा निर्वाचन आयोग सके रिक्त पदों के सापेक्ष चयनित सीएचओ के 361 पदों पर तैनाती की अनुमति मांगी गई थी। जिस पर आयोग द्वारा अनुमति मिलने के उपरांत विभागीय अधिकारियों को प्रदेश के सभी जनपदों में रिक्त पदों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती के निर्देश दे दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले प्रदेश में स्वीकृति सीएचओ के 1683 पदों के सापेक्ष 1515 पदों पर गत वर्ष सीएचओ की तैनाती की जा चुकी है। नियत समय सीमा के अंतर्गत यदि चयनित अभ्यर्थियों द्वारा योगदान नहीं दिया जाता है तो उनके स्थान पर रिक्त पदों को प्रतिक्षा सूची से भर दिया जायेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us