श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट और कैथ लैब टेक्नीशियनों की नियुक्ति जल्द
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव निर्मित कैथ लैब के संचालन हेतु कार्डियोलॉजिस्ट और कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर चुनाव आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की स्वीकृति दी है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अधिकारियों को उक्त नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
सुबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि आगामी 10 मई से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार खासी गंभीर है। यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कई अहम निर्णय लिए हैं, जिसमें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नव स्थापित कैथ लैब भी शामिल है। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन के लिए दो कार्डियोलॉजिस्ट तथा तीन कैथ लैब टेक्निशियन की तैनाती की जाएगी, जिसके निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग से भी उक्त पदों को भरने की मंजूरी मिली है। इस संबंध में विभागीय सचिव आर. राजेश कुमार ने मिशन निदेश, एनएचएम को पत्र जारी कर कार्डियोलॉजिस्ट और कैथ लैब टेक्नीशियन के रिक्त 05 पदों के सापेक्ष भर्ती विज्ञापन जारी कर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
डॉ. रावत ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब के संचालन से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों और चारधाम यात्रियों को खास फायदा मिलेगा। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के चलते प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग ने चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग के अनुरोध पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट और कैथ लैब टेक्नीशियन के पदों को भरने, यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों के लिए हेल्थ एडवांटेज प्रदान करने, चिकित्सा सुविधाओं तथा तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श से अवगत कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रदेशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 361 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की तैनाती करने की मंजूरी दे दी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बाबा केदार ऊखीमठ से चले केदारनाथ धाम की ओर
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply