उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को इस महापर्व की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित होगा। इस आयोजन में भारत के विभिन्न प्रांतों से 10,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया।
मुख्यमंत्री ने खेल अवस्थापनात्मक सुविधाओं के विकास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में खेल संस्कृति का विकास होगा और प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी उच्चतम स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कुछ प्रमुख परियोजनाओं के लिए सहायता की अपील की, जिनमें डीनापानी (अल्मोड़ा) में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर का निर्माण, विकासखंड स्तर पर बहुद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल की स्थापना, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आईस स्केटिंग रिंग के संचालन, नई टिहरी में साहसिक प्रशिक्षण केंद्र का उच्चीकरण, और चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए इंडोर आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वॉल का निर्माण शामिल हैं।
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस आयोजन से राज्य में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून सिटिजन्स फोरम ने जारी किया ग्रीन एजेंडा, पर्यावरण पर जोर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply