चारधाम यात्रा में 9 दिनों में 29 यात्रियों की जान गई
दस मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा में नौ दिनों में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है जिसमें ह्दय संबंधी जटिलताएँ एक प्रमुख कारण रहा है।
पिछले हफ़्ते के आख़िर में यात्रा के दौरान बद्रीनाथ में एक और यमुनोत्री में दो तीर्थयात्रियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई। बद्रीनाथ यात्रा में अब तक कुल चार मौतें हो चुकी हैं। उसी तरह यमुनोत्री धाम के दर्शन के दौरान दो और श्रद्धालुओं की जान चली गई। इसके साथ ही 13 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 11 यमुनोत्री में और दो गंगोत्री मंदिर की यात्रा के दौरान हुई।
उधर केदारनाथ में मरने वालों की संख्या 12 तक पहुंच गई है, जिसमें अकेले शनिवार को छह मौतें हुईं, जिनमें से ज्यादातर हृदय संबंधी जटिलताओं के कारण हुईं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन मौतों के मुख्य कारण तेजी से ऊँचाई वाले इलाक़ों में यात्रियों का पहुँचना है। यदि तीर्थयात्री कम ऊंचाई पर शहरों में नहीं रुकते हैं, तो उनके शरीर अभ्यस्त नहीं होते हैं, जो घातक साबित हो सकता है। इसी तरह, सह-रुग्णता वाले मरीज़ या 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य जांच करवा कर ही यात्रा शुरू करनी चाहिए।
अधिकारियों ने दावा किया कि अब तक 1 लाख से अधिक भक्तों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और संख्या बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था की हैं जिसमें मोबाइल चिकित्सा इकाइयां भी तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सोमवार से केदारनाथ में व्यवस्थाओं की जांच करने वाले हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नैतिक मूल्य बनाम दिखावा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply