पहाड़ी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुँचा
हिमालयी राज्य उत्तराखंड भी इन दिनों सूरज की तपीश से जल रहा है। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि जरूरत पड़ने पर ही वो घर से बाहर निकले। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे है।
इन दिनों गर्मी से बचने के लिए लोग उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य का रूख कर रहे है, लेकिन यहाँ भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही है, जिस कारण तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी जिले टिहरी और उत्तरकाशी की बात करें तो यहां भी तापमान 38 से 40 सेल्सियस तक पहुँच रहा है।
यहीं कारण है कि मौमस विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड के कई जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुसार अगले 24 घंटे लोगों को हीटवेव से राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे है। हीटवेव की चपेट में उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिले भी शामिल है। देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे जिले तो बीते 20 दिनों से गर्मी की मार झेल रहे हैं।
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तो हालत ये है कि दोपहर के समय लोगों का सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पहाड़ी जिलों का यहीं हाल है। यहाँ बीते 15 दिनों उच्च तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौमस विभाग के अनुसार 15 जून तक लोगों को किसी भी तरह से हीटवेव से राहत मिलने से आसार नजर नहीं आ रहे है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि से 4 वनकर्मियों की मृत्यु
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply