उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार गो-तस्कर कलीम कुरैशी गिरफ्तार
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में चलाए जा रहे ईनामी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एसटीएफ उत्तराखंड को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ टीम ने रायपुर थाना क्षेत्र के वांछित गो-तस्कर कलीम कुरैशी को कलियर, जिला हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। कलीम कुरैशी पर देहरादून पुलिस द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त कलीम कुरैशी पुत्र अनीश कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी 31 रायपुर रोड, शक्ति विहार, इलम चंद वाली गली, पानी की टंकी के पास, आधोईवाला, थाना रायपुर, देहरादून है। उसके खिलाफ रायपुर थाने में वर्ष 2024 में गो-तस्करी से जुड़े दो मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कलीम कुरैशी तब से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
एसटीएफ को अभियुक्त की मौजूदगी की सटीक मैनुअल सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर टीम ने कलियर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ़्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना रायपुर में दाखिल कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक नन्दकिशोर भट्ट, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र भारती, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगाई, हेड कांस्टेबल प्रमोद पंवार, हेड कांस्टेबल सुधीर केसला, कांस्टेबल रवि पंत, कांस्टेबल दीपक चन्दोला, कांस्टेबल शैलेश भट्ट और कांस्टेबल कादर खान शामिल थे।
एसटीएफ की इस कार्रवाई से रायपुर क्षेत्र में गो-तस्करी के खिलाफ अभियान को नई मजबूती मिली है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में बिजली हुई सस्ती, मई के बिल में उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply