‘पेयजल आपूर्ति बाधित होने की अवधि के बिल माफ़ हो’
बीते कुछ महीनो से मुख्यालय पौड़ी में बनी पेयजल किल्लत के समाधान तथा इस अवधि के पानी के बिल माफ करने की मांग को लेकर जल संस्थान विभाग में छात्र संगठन एवं आवाह्न संस्था द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान छात्र संगठन के अध्यक्ष रित्विक असवाल तथा आवाह्न संस्था की अध्यक्ष प्रियंका थपलियाल का कहना था की जल संस्थान विगत कुछ महीनो से शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पा रहा है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद भी नान घाट योजना से जल संस्थान शहरवासियों की प्यास बुझाने में नाकाम दिख रहा है। उन्होंने इस दौरान पानी की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की तथा शहर में पेयजल किल्लत के दौरान के पानी के बिल माफ करने की मांग उठाई ताकि जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझा ना पड़े।
उन्होंने चेतावनी दी की उनकी मांगों पर जल विभाग द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि नितिन रावत, पूर्व जिला मंत्री भाजपा भारत भूषण, स्थानीय व्यापारिक विनय शर्मा, देवांश, वंश, गौतम काकू, कमलेश आदि की भी मौजूदगी रही।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मसूरी-देहरादून-टिहरी में झमाझम बारिश, मौसम हुआ रूमानी
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply