Date Filter

News

गोदियाल पर सतपुली की जनता मेहरबान, बताया ‘अपना’ प्रत्याशी

उत्तराखण्ड की पांच लोकसभा सीटों में से सिर्फ पौड़ी गढ़वाल एक मात्र ऐसी सीट है जहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को मिल रहे अप्रत्याशित जन समर्थन से भाजपा की पेशानी पर बल पड़ने लगे हैं। रविवार को सतपुली में गोदियाल की रैली उमड़ी भीड़ ने तो भाजपा की नींद उड़ा कर रख दी है। रैली में मातृशक्ति ने रिकॉर्ड संख्या में शिरकत की, उनमें जबरदस्त उत्साह देखा गया।

नामांकन के दिन पौड़ी में गोदियाल ने अप्रत्याशित भीड़ जुटाकर अपनी लोकप्रियता का ट्रेलर दिखा दिया था। गोदियाल विशुद्ध रूप से स्थानीय मुद्दों को आगे रखकर चुनाव लड़ रहे हैं। खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर किसी भी तरह का आरोप लगाने और निशाना साधने से वह बच रहे हैं। बेरोजगारी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और अग्निवीर भर्ती के साथ ही पहाड़ी सरोकार से जुड़े विषयों को गोदियाल लंबे समय से मुखर रहे हैं। जनता के साथ उनका सीधा जुड़ाव रहा है और अब लोग गोदियाल को कांग्रेस का नहीं बल्कि खुद का प्रत्याशी बताने लगे हैं।

आम लोग भी चंदे के रूप में उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। गोदियाल लहर इस कदर व्यापक हो गई है कि दुर्गम गांवों में भी उनकी चर्चा हो रही है। गोदियाल को देखने, सुनने और मिलने के लिए लोग आतुर दिखाई दे रहे हैं। रविवार को सतपुली में हुई गोदियाल की रैली में इसकी झलक साफ दिखाई दी। इससे पहले रुद्रप्रयाग, कोटद्वार और श्रीनगर में गोदियाल का रोडशो हिट रहा। अब सभी की नजर सोमवार को गोपेश्वर में होने वाली गोदियाल की जनसभा पर टिकी हुई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us