Date Filter

Uttarakhand

मसूरी में अतिक्रमण हटाने का जमकर विरोध


मसूरी में माल रोड पर हो रखे अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है जिसको लेकर एसडीएम मसूरी डॉक्टर दीपक सैनी के निर्देशों के बाद मसूरी माल रोड के पिक्चर पैलेस चौक से शहीद स्थल तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के कार्रवाई की गई अतिक्रमणकारियों ने इसका जमकर विरोध किया।

पटरी व्यापारियों के विरोध को लेकर कोतवाल मसूरी अरविंद चौधरी मौके पर पहुचे और पटरी व्यापारियों को मालरोड पर किये गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि मालरोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश एसडीएम मसूरी के द्वारा दिये गए है जिससे मालरोड को सुंदर और व्यवस्थित किया जा सके। उन्होने कहा कि मालरोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाशत नही किया जायेगा। व कोतवाल अरविंद चौधरी द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सभी लोगों को एक दिन के भीतर अपना सामान हटाने के निर्देश दिये गए है उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे में मालरोड पर अतिक्रमण कर पटरी लगाने वाले लोग अपना सामान नहीं हटाते तो उनके सामान को जब्त कर लिया जायेगा जो वापस नहीं होगा।

मसूरी मालरोड में कई सालों से पटरी लगाकर अपना रोजी-रोटी कमा रहे हैं परंतु हमेशा से उनको परेशान कर जाता है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनको व्यवस्थित किया जाने को लेकर आज तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है वह अतिक्रमण के नाम पर उनको हमेशा पर्यटन सीजन में ही परेशान किया जाता है जो न्याय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनको पटरी पर व्यवसाय करने के लिये लोन पर पैसा दिया गया है ऐसे में जब उनके पास काम ही नहीं रहेगा तो वह लोन का पैसा कैसे चुकायेगे। उन्होने कहा कि उनके द्वारा वेंडर जोन बनाये जाने की मांग कई सालों से की जा रही है परन्तु वेंडर जोन के नाम पर बडी बडी बाते होती है परन्तु वेंडर जोन कब बनेगा यह किसी को बता नही है। उन्होने कहा कि पटरी व्यापारी एसडीएम मसूरी से मुलाकात कर उनकी अपनी समस्या के बारे में बताएँगे जिससे उनके रोजी रोटी की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात को नहीं सुना गया तो वह अतिक्रमण अभियान के खिलाफ आंदोलन करने के लिये बाध्य होगें। कर अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि एसडीएम के निर्देशों के बाद माल रोड पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर लगा रखी पटरी को हटाने के निर्देश एसडीएम मसूरी के द्वारा दिये गए है जिसके अनुपालन में मसूरी नगर पालिका की टीम पुलिस बल के साथ मालरोड से अतिक्रमण को हटाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि अतिक्रमण की कार्यवाही कर पटरी व्यापारी द्वारा विरोध भी किया गया। उन्होने कहा कि सभी पटरी व्यापारियों को 24घंटे से कम समय मालरोड से अपना सामान हटाने के निर्देश दिये गए है और अगर समान नहीं हटाया जाता को सामान को जब्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि अतिक्रमण अभियान की कार्यवाही रोज की जायेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us