सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र 13 सुपर जोन, 31 जोन व 126 सेक्टर में विभाजित
बेहतर प्रबंधन और निगरानी के लिहाज़ से उत्तराखंड पुलिस ने सम्पूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र को 13 सुपर जोन, 31 जोन व 126 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हरिद्वार एसपी सिटी को कांवड़ मेला का नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि एसपी देहात के देहात क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थापन की जिम्मेदारी, यातायात प्रबंधन का जिम्मा एसपी ट्रैफिक को सौंपी गई है।
कांवड़ यात्रा के चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रहेगी, कांवड़ मेले की निगहबानी एसपी रेंक से कांस्टेबल रैंक तक के पुलिस कर्मी करेंगे। कांवड़ सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी सड़क पर उतरेंगे। संपूर्ण मेला क्षेत्र की कड़ी निगरानी 22 ड्रोन कैमरों से की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़िया ड्यूटी करने पर प्रत्येक दिन एसएसपी द्वारा प्रत्येक सुपर जोन से एक-एक चयनित कर्मी को सम्मानित किया जाएगा। कांवड़ के लिए सात स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। सुदृढ़ व्यवस्थापन के लिए अलग से एक सुपर जोन जीआरपी स्थापित किया गया। मेले में नियुक्त एसपीओज व जवानों को फ्लोरसेंट जैकेट व कैप वितरित की गई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा गिरने से तीन यात्रियों की मृत्यु, पाँच घायल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply