रुद्रप्रयाग हादसा: तीर्थयात्रियों की बस अलकनंदा में गिरी, 3 मृत, 9 लापता
रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। तीर्थयात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। वाहन में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें 3 की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 9 अब भी लापता हैं।
हादसे में 10 यात्री पहाड़ी पर छिटककर घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीमों की मदद से अस्पताल भेजा गया। रुद्रप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन इकाई मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुटी हैं। नदी का तेज बहाव राहत कार्य में बाधा बन रहा है, लेकिन रेस्क्यू लगातार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह टेंपो ट्रैवलर रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ धाम जा रही थी, जब स्टेट बैंक मोड़ के पास यह हादसा हुआ।
इसी बीच जिले के सन बैंड क्षेत्र में बुधवार रात एक और दुर्घटना में एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें चमोली जिला सहकारी बैंक के सतेराखाल शाखा के प्रबंधक की मौत हो गई।
स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि लोग यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और खराब मौसम में पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता रखें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Union Minister Bhupender Yadav Inaugurates ICCON 2025 in Dehradun
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply