केन्द्रीय बजट विकसित भारत की आधारशिला रखेगा: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह पाँच साल के लिए हमारी दिशा तय करने के साथ ही 2047 तक विकसित भारत की आधारशिला रखेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कि बजट के लिए धन्यवाद के साथ आभार भी जताया है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे राज्य से विशेष लगाव है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर बजट में उत्तराखंड को सौगात मिलती रही है। यह बजट उस विकसित भारत की झलक दिखाएगा जिसे 2047 तक बनाने का संकल्प लिया गया है।
केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए भी सहायता का ऐलान हुआ है। बजट में उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो हानि हुई है उसके लिए राज्य को सहायता उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में यह बजट भारत के सम्रग विकास को सुनिश्चित करने वाला सर्वस्पर्शी बजट युवाओं, अन्नदाता किसानों , मातृशक्ति, विद्यार्थियों के साथ ही सभी वर्गों के हितों की पूर्ति करने के साथ ही प्रधानमंत्री के विजन विकसित भारत @ 2047 को सार्थकता प्रदान करने में अत्यंत सहायक होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में आने वाले 5 वर्ष राष्ट्र के विकास को नई गति देंगे। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए यह स्वर्णिम क्षण हैं और इन्हीं के माध्यम से सभी भारतीयों की आकांक्षाओं को पूर्णता मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Leopard Kills 9-Year-Old Girl Playing in Courtyard in Tehri
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply