Date Filter

Uttarakhand

देवप्रयाग में सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल



उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में हादसों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज एक बार फिर सुबह सुबह नेशनल हाइवे 58 पर शिवमूर्ति के पास हादसा हो गया। यहाँ एक पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने जब वाहन खाई में गिरने की आवाज सुनी तो वो घटना स्थल की तरफ भागे।

आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना देवप्रयाग पुलिस को दी और सूचना मिलते ही देवप्रयाग सहित आसपास की चौकियों की रेस्क्यू टीमें घटना स्थल पर पहुंची। रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया और दो घायलों को सड़क पर लाया गया। इनमें से एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। दूसरे घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।

दुर्घटना में पिकअप चालक सुमित पुत्र हेम सिंह (उम्र लगभग 29 वर्ष) निवासी ग्राम बिरसडी, ब्लॉक कोट, पट्टी कंडवालस्यू, जनपद पौड़ी गढ़वाल के सिर पर चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। सुमित के गांव का ही उसका साथी धीरेंद्र पुत्र सुल्तान सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस द्वारा सरकारी वाहन से मृतक व घायल को CHC बागी, देवप्रयाग भिजवाया गया है। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गयी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Stay Connected With Us

Subscribe Us