केदारनाथ से 90 तीर्थयात्री प्रशासन की देखरेख में कालीमठ रवाना
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ क्षेत्र के जंगलचट्टी (लिनचोली) में 31 जुलाई को बादल फटने के बाद श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु कदम उठाये हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुसार तीर्थयात्रियों को मंदिर में दर्शन के पश्चात उचित सहायता मार्गदर्शन दिया गया है कि बरसात के दौरान सुरक्षित स्थानों में रूके।
अजय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशानिर्देशन में केदारनाथ क्षेत्र में राहत तथा तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कार्य तेजी से हुआ है सभी यात्री सुरक्षित है तथा अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैं। वहीं शनिवार को 90 तीर्थयात्रियों का दल श्री केदारनाथ धाम से प्रशासन एवं मंदिर समिति की देखरेख में जाला चैमासी-कालीमठ पैदल मार्ग से गंतव्य को रवाना हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ हैलीपेड के निकट भंडारा आयोजित किया।
श्री केदारनाथ धाम से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया है कि श्री केदारनाथ मंदिर में बीते बुधवार देर शाम 31जुलाई दर्शन हेतु 2965 तीर्थयात्री पहुंचे थे उनमें से कुछ वापस गुप्तकाशी सकुशल पहुंच गये थे कुछ तीर्थयात्रियों को लिनचैली से रैस्क्यू कर प्रशासन द्वारा हैलीकॉप्टर से गुप्तकाशी पहुंचाया गया। कल शुक्रवार को भी एमआई-17 ने उड़ान भरी तथा 15 तीर्थयात्रियों को गौचर तक पहुंचाया गया वहीं केदारनाथ में मौसम बदल रहा है इसलिए हैली सेवाएं समय से नहीं चल रही हैं।
शनिवार प्रातरू केदारनाथ धाम से 90 तीर्थयात्रियों का दल एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं पुलिस सहित मंदिर समिति की देखरेख में जाला चैमासी के 22 किमी पैदल मार्ग से कालीमठ को रवाना हो गये कालीमठ से तीर्थयात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जायेगा। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी ने अवगत कराया कि मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह अपने स्तर पर केदारनाथ धाम में मौजूद तीर्थयात्रियों की समस्याओं को सुना रहे हैं तथा यात्रियों को हो रही परेशानियों का निराकरण भी कर रहे हैं श्री केदारनाथ धाम में 250 से 300 लगभग तीर्थयात्री मौजूद हैं मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों का यथा संभव ध्यान रखा जा रहा है विगत दिनों से मंदिर समिति की ओर से तीर्थयात्रियों को केदारनाथ हैलीपेड पर फल वितरित किये गये और भंडारा लगाया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग 10 अगस्त से
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply