घनसाली के बालगंगा तहसील के मान्दरा गांव के ऊपर भारी लैंडस्लाइड
टिहरी जनपद के बालगंगा तहसील में स्थित मान्दरा गांव के ठीक ऊपर अभी अभी भूस्खलन हो रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने बताया मान्दरा गांव विगत कई वर्षों से भूस्खलन की मार झेल रहा है। इसके बाद भी शासन प्रशासन ने इस और कभी कोई ध्यान नहीं दिया।
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने बताया पिछले 2011, 2013 और 2017 में भी गांव के ऊपर नीचे काफी भूस्खलन हुआ था। जिला प्रशासन अभी तक क्षति का कोई आंकलन नहीं कर पाया। आज सुबह को गांव के ऊपर भारी भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह से जल जीवन मिशन के फिल्डर टैंक को नुकसान हो रहा है। टैंक में रिसाव हो रहा है।
पूर्व प्रधान मोहन लाल भट्ट ने बताया ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभाग को लाख मना करने के बावजूद भी जबरदस्ती पानी के फिल्टर टैंक बनाए गए। जिस कारण आज गांव को डर के साये में जीना पड़ रहा है।
तमाम ग्रामीण सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग और पक्का ट्रिटमेंट की मांग कर रहे हैं। केपार्स गांव के द्वारा जबरदस्ती बनाई गई पेयजल लाइन और फील्टर टैंक को हटाने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को सूचना करने पर राजस्व उप निरीक्षक एन डी जोशी ने मौके का मुआयना कर ग्रामीण की क्षतिग्रस्त कृषि भूमि और अन्य नुकसान का जायजा लिया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ त्रासदी में अभी तक चार शव बरामद
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply