बिजली बिल बकाया 2157 करोड़, आयोग ने मांगा एक्शन प्लान
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की बिजली बिल वसूली में लगातार गिरावट से राज्य की ऊर्जा व्यवस्था पर संकट गहराता जा रहा है। बीते पांच वर्षों में बकाया बिजली बिलों की राशि में 513 करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह कुल बकाया 2157.62 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो यूपीसीएल की समग्र राजस्व आवश्यकता (ARR) का 20.18 प्रतिशत हिस्सा बन चुका है।
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने इस बढ़ते बकाया पर गहरी चिंता जताते हुए यूपीसीएल से एक माह के भीतर ठोस एक्शन प्लान पेश करने का निर्देश दिया है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में 2.73 लाख उपभोक्ताओं पर 1643.87 करोड़ रुपये बकाया थे, जो 2022 में बढ़कर 3.01 लाख उपभोक्ताओं पर 1886.9 करोड़ और 2023 में 3.11 लाख उपभोक्ताओं पर 1878.64 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तक यह आंकड़ा और बढ़कर 3.66 लाख उपभोक्ताओं पर 2157.62 करोड़ रुपये पहुंच गया।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर वसूली की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो यह बिजली आपूर्ति और भविष्य की योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। साथ ही, आयोग ने संकेत दिए हैं कि यदि आवश्यक हुआ तो सख्त नियामकीय कदम भी उठाए जा सकते हैं।
अब सबकी नजरें यूपीसीएल के आने वाले एक्शन प्लान पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि उपभोक्ताओं से बकाया राशि कैसे और कितनी जल्दी वसूली जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2025 Kicks Off at Kasiga
Latest Newst
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Leave A Reply