केदारनाथ त्रासदी में अभी तक चार शव बरामद
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अत्यधिक बारिश होने के कारण मची तबाही के बीच कई लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आ रही है। कई यात्रियों और स्थानीय लोगों के परिजन लापता होने की शिकायतें दर्ज करवा रहे हैं। दो दिनों तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान चार शव भी बरामद हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक इन शवों की कोई पृष्टि नहीं की है।
पैदल यात्रा मार्ग पर अत्यधिक बारिश के कारण भीमबली स्थित गदेरे में बादल फटने के बाद मंदाकिनी नदी का जल स्तर भी अत्यधिक बढ़ गया था। इस बढ़े जल स्तर के कारण गौरीकुंड में भयावह तबाही मची है। गौरीकुंड स्थित गर्म गुंड और घोड़ा पड़ाव नदी में बह गया। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड स्थित घोडे पड़ाव से कुछ लोग और घोड़े-खच्चर नदी में बहे हैं। वहीं लिनचैली में दो शव बरामद हुये हैं। जबकि एक शव गुरूवार को विद्यापीठ तो एक शव शुक्रवार को कुंड से बरामद हुआ है। हालांकि इन शवों की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है और ना ही प्रशासन ने शवों को लेकर कोई सूचना दी है।
रेस्क्यू स्थल थारू कैंप के पास पत्थरों में दबे एक शव को निकाल निकाला गया है। जिसके पास से दो मोबाइल व अन्य सामग्री प्राप्त हुई है। शव की पहचान शुभम कश्यप निवासी सहारपुर के रूप में हुई है। शव व प्राप्त सामग्री को चैकी लिंचोली के सुपुर्द किया गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा मिसिंग की तलाश को लेकर लिंचोली, भीमबली, गौरीकुंड, थारू कैंप, छोटी लिंचोली में सर्चिंग की जा रही है। सर्चिंग के दौरान थारू कैंप में एक मोबाइल प्राप्त हुआ, जिसे चैकी लिंचोली के सुपुर्द कर दिया गाया है। वहीं यात्रा मार्ग पर कई लोग लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ में रेस्क्यू अभियान जारी, SDRF बड़ी लिंचोली- छोटी लिंचोली तक मलबे में ढूँढ जा रहे हैं शव
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply