कोलकाता दुष्कर्म मामला: पहाड़ से लेकर मैदान तक गूंजा, हजारों डॉक्टर सड़क पर उतरे
कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आज शनिवार से कुमाऊंभर के डॉक्टर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार पर हैं।
नैनीताल, हल्द्वानी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत समेत सभी जिलों के अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं ठप हैं। हालांकि इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं यथावत हैं। कुमाऊं के हल्द्वानी में भी सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टर सड़क पर उतरे और जुलूस निकाला।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या को लेकर बागेश्वर जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
शनिवार को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ओपीडी बंद रखी और नगर में आक्रोश रैली निकाली। सरकार से बर्बरता करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की।
शनिवार की सुबह प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के बैनर तले चिकित्सक, फार्मासिस्ट, संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग महासंघ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी जिला अस्पताल में एकत्र हुए। अस्पताल परिसर से पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों की सजा देने की मांग करते हुए रैली निकाली गई। आक्रोश रैली अस्पताल से कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड होते हुए एसबीआई तिराहे पर पहुंची। यहां आयोजित सभा में चिकित्सकों ने कहा कि जिस तरह की जघन्य अपराध हुआ है, वह सभ्य समाज को ठेस पहुंचाने वाला है। मामले में सरकारों को गंभीरता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
सभा के बाद फिर चिकित्सक नारेबाजी करते हुए माल रोड, पिंडारी रोड होकर जिला अस्पताल पहुंचे। आंदोलन के चलते चिकित्सकों ने 24 घंटे तक ओपीडी बहिष्कार की।
सीएचसी कपकोट के चिकित्सकों ने कोलकाता की घटना के विरोध में बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया और ओपीडी का बहिष्कार किया। महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से चिकित्सक आक्रोशित दिखे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में डॉक्टर करेंगे कार्य बहिष्कार
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply