मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी गंगोलीहाट में मनाई
जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद सबको सदैव मिलता रहे। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा भगवान श्री कृष्ण का जीवन प्रेरणादाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिये गए गीता के उपदेश को आधार मानकर ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई नीतियां इसी भाव को दिखाती है कि विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करना है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिद्धपीठ हाटकलिका मंदिर में माँ महाकाली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री महाकाली मंदिर परिसर में एक रुद्राक्ष का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर आम जनमानस को संदेश दिया कि सभी जनमानस अवश्य एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक घोषणा की जिसमें विकास खण्ड बेरीनाग के अंतर्गत चौड़मनिया - कीमतोली मोटर मार्ग पर सेतु निर्माण का कार्य ,राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की चार दिवारी का निर्माण कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के मैदान का चौड़ीकरण तथा गंगोलीहाट में ट्रॉमा सेंटर बनाने, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भवन की मरम्मत किये जाने, न्याय पंचायत केंद्र पोखरी में स्थित विद्यालय को उच्चीकृत किये जाने, सरयू तथा रामगंगा के संगम स्थल पनार घाट का सौंदर्यीकरण किये जाने के साथ ही राजकीय महाविद्यालय गणाई में पुस्तकालय का निर्माण किये जाने की घोषणाएं की गई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ धाम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply