तीन माह में धारा 34 और 143 के मामलों का निपटारा करें डीएम: मुख्य सचिव
देहरादून: मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद आनंद बर्द्धन ने शनिवार को जिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि धारा 34 और 143 से जुड़े एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों का निस्तारण अगले तीन माह में हर हाल में किया जाए।
मुख्य सचिव ने चेतावनी दी कि गंभीर अनियमितताओं पर तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी। विकासनगर तहसीलदार को वादों के निस्तारण में सुस्ती पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने जिलाधिकारियों को आदेश दिया कि स्थानांतरित कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त करें और प्रमाण पत्र आज ही उपलब्ध कराएं। साथ ही, सभी जिलों में ऑनलाइन म्यूटेशन और ई-ऑफिस व्यवस्था जल्द लागू करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने राजस्व वसूली समितियों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने और आपदा से क्षतिग्रस्त पटवारी चौकियों व तहसील भवनों का आंकलन शीघ्र भेजने को कहा। उन्होंने पात्र कार्मिकों की शीघ्र प्रमोशन प्रक्रिया पूरी कर खाली पदों को भरने पर जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘सेवा का अधिकार’ के अंतर्गत प्रमाणपत्र निर्गत करने की समयसीमा सभी कार्यालयों में प्रमुखता से चस्पा की जाए, ताकि आवेदकों को पारदर्शिता से जानकारी मिल सके।
बैठक में सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरू और आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत समेत जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Dehradun to Host 47th All India Public Relations Conference in December
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply