Date Filter

Uttarakhand

टिहरी चमोली में नदियों का जलस्तर बढ़ा



उत्तराखंड में टिहरी, चमोली सहित अलग-अलग जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जगह भूमि कटाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

टिहरी घनसाली में देर रात से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र बूढ़ाकेदार में धर्मगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे सड़क खोलने में जुटी पोकलेंड मशीन नदी के बीचों बीच फंस गई है।

ग्राम प्रधान सनौप सिंह राणा ने बताया की लागतर क्षेत्र में बारिश हो रही है। बूढ़ाकेदार बाजार के समीप PMJSY विभाग द्वारा बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड मोटरमार्ग पर लगाए गए जाले भी नदी के काटव से बह गये हैं। 

चमोली जिले में भी बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है।बदरीनाथ हाईवे चटवापीपल में पहाड़ी से मलबा आने पर बाधित हो गया। वहीं चटवापीपल के पास ही एक होटल में बारिश का पानी घुस गया।

जबकि आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us