Date Filter

News

ऋषिकेश में अब हनुमानजी के आशीर्वाद से होगी गंगा पार

पावन नगरी ऋषिकेश में राम, लक्ष्मण और जानकी के साथ-साथ अब हनुमान जी भी श्रद्धालुओं को गंगाजी के दोनों किनारों पर पहुँचने में मदद करेंगे।

असल में ऋषिकेश की पहचान लक्ष्मण झूला पिछले साल पैदलयात्रीयों के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया गया था। तब से एक नया अत्याधुनिक बजरंग सेतु लक्ष्मण झूला से सटकर आकार ले रहा है।

जानकारों के मुताबिक़ बजरंग सेतु नवीनतम तकनीक से बना उत्तर भारत का पहला ग्लास फुटपाथ पुल होगा।

वर्तमान में, पैदल यात्री गंगा के दोनों तटों तक पहुँचने के लिए राम झूला और जानकी सेतु का उपयोग कर रहे हैं।

बजरंग सेतु गंगा के दोनों छोर के स्तंभ के अग्रभाग केदारनाथ मंदिर जैसे दिखाई देगें, जिसमें स्तभों के बीच की खोखली जगह से हल्के वाहन गुजरेंगे।

₹369 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला बजरंग सेतु 132 मीटर लंबा और आठ मीटर चौड़ा अगले साल तक तैयार हो जाएगा।

बजरंग सेतु के मध्य से बाएँ और दाएँ दोनों किनारे पैदल चलने वालों के लिए होंगे जो इस पर चलते हुए नीचे बहती हुई माँ गंगा के दर्शनों का लाभ भी ले सकेंगे।

बजरंग सेतु श्रद्धालुओं के उपयोग के लिए खोल दिए जाने के बाद पुराने लक्ष्मण झूला को हेरिटेज प्रॉपर्टी के रूप में संरक्षित रखा जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us