मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार में पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम के विकास और विस्तार का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि "खेल प्रतिभाओं की भूमि" के नाम से भी जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 1378 लाख रुपये की तीन प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें 905 लाख रुपये से बने पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का विस्तार कार्य, 143 लाख रुपये से डाम कोठी पुल का विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण, और 330 लाख रुपये से चंडी देवी पुल का विद्युत फसाड सौंदर्यीकरण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "युवाओं में खेलों के प्रति नए विश्वास का संचार होगा, जिससे उत्तराखंड जल्द ही खेलों में भी अपनी पहचान बनाएगा। हमारा प्रयास है कि युवाओं के सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।"
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष राज्य की स्थापना की रजत जयंती है और इस अवसर पर हरिद्वार को खेल के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने एचआरडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान की भी सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप स्टेडियम जल्द ही तैयार हो पाया है।
नई आशा और रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने युवाओं के लिए नई आशा पैदा की है। उन्होंने कहा, "हम युवाओं की प्रतिभा निखारने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। हरिद्वार का यह क्रिकेट स्टेडियम युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक नया मंच देगा।" उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एक समग्र युवा नीति बनाएगी। इस नीति में रोजगार, व्यक्तित्व विकास, और खेल के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता दी जाएगी।
खेल संरचना का विकास
मुख्यमंत्री ने राज्य में खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की दिशा में एचआरडीए के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य में दो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, 89 मिनी स्टेडियम, और 150 से अधिक खेल मैदान मौजूद हैं, जिनसे राज्य के युवा खेलों में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य चौक फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स जोन और मल्टी स्टोरी स्पोर्ट्स जोन का निर्माण भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है और उनके योगदान को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने खेल की बुनियादी संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए एक विशेष खेल नीति तैयार की है। पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और विशिष्ट खिलाड़ियों को ‘देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न’ से सम्मानित किया जा रहा है।" इसके साथ ही, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत यात्रा सुविधा भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के युवाओं को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य सरकार का एकमात्र उद्देश्य उत्तराखंड का समग्र विकास है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार में पन्ना लाल भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply