उत्तराखंड में 1232 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 1232 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही, उन्होंने 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दून मेडिकल कॉलेज के नए सभागार का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से सरकारी अस्पतालों में मरीजों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य सेवा के असली योद्धा हैं, जिन्होंने संकट के समय अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा की। उन्होंने आशा जताई कि नए नर्सिंग अधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब तक 11 लाख से अधिक मरीजों को 2100 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस उपचार मिल चुका है। राज्य सरकार हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इसके अलावा, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सहायता तेजी से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए 173 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, 56 संकाय सदस्य और 185 तकनीशियन पहले ही नियुक्त किए जा चुके हैं।
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को घर के पास ही सुलभ और किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में नए मेडिकल कॉलेजों के संचालन की तैयारी की जा रही है, जिससे न केवल चिकित्सकों की संख्या बढ़ेगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
चिकित्सा शिक्षा के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी मजबूत किया जा रहा है। चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित भर्ती हो रही है और सरकारी अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की भी आपूर्ति की जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भारतीय सैन्य अकादमी के इतिहास में पहली बार, महिला कैडेट्स की एंट्री
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply