शिक्षक बना हनी ट्रैप का शिकार, हुई ₹3.50 लाख की ठगी
उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक सरकारी शिक्षक हनी ट्रैप का शिकार हो गया। ठगों ने उसे बंधक बनाकर 3.50 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, अब आरोपी शिक्षक से और पैसों की मांग कर रहे हैं और ऐसा न करने पर उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित शिक्षक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित शिक्षक, जो एक किराना दुकान भी चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि घटना की शुरुआत 28 अगस्त को हुई। उस दिन एक महिला उसकी दुकान पर आई और घबराहट के बीच पानी मांगा। शिक्षक ने उसे पानी दिया। जाते समय महिला अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि रुद्रपुर आने पर संपर्क करें।
रुद्रपुर में अपने मित्र से मिलने आए शिक्षक ने महिला को फोन किया, जिसने उसे इंद्रा चौक बुलाया। वहां महिला ने उसे अपने घर चाय पर आने का आग्रह किया। घर पहुंचने पर महिला ने कपड़े उतार दिए और चाकू दिखाकर शिक्षक को भी ऐसा करने के लिए मजबूर किया।
इसी दौरान, दो अन्य व्यक्ति घर पर पहुंचे। एक ने अपना नाम विवेक कुमार बाठला उर्फ विक्की बताया और खुद को हाईकोर्ट का वकील कहा। दूसरा व्यक्ति बिलासपुर क्षेत्र का ग्राम प्रधान होने का दावा कर रहा था। तीसरे ने खुद को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस अधिकारी बताया।
इन तीनों ने शिक्षक का मोबाइल और एटीएम कार्ड छीन लिया। गाबा चौक स्थित एटीएम पर ले जाकर उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक और स्टेट बैंक से क्रमश: 70,000 और 10,000 रुपये निकाले।
आरोपियों ने शिक्षक पर दबाव डालकर उसके रिश्तेदार से एक लाख रुपये मंगवाए और किच्छा रोड स्थित एक खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद एक लाख रुपये और एक महिला के खाते में जमा करवाए।
आरोपियों ने शिक्षक को धमकी दी कि और पैसे नहीं दिए तो वे उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देंगे।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही हिरासत में होंगे।
इस घटना ने एक बार फिर यह चेतावनी दी है कि अनजान व्यक्तियों के संपर्क में आते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PM Shri KV ITBP Dehradun Hosts Lecture on Disaster Management
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply