उत्तरकाशी में लगातार तीन भूकंप के झटके, वरुणावत पर्वत से मलबा गिरा
उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। सुबह से लेकर दोपहर तक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरने की घटनाओं ने खतरे को और बढ़ा दिया है।
पहला भूकंप सुबह 7:42 बजे महसूस हुआ, जिसके बाद 8:19 बजे एक और झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। तीसरा झटका 10:59 बजे आया, जिसका केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने सभी तहसील अधिकारियों को स्थिति का जायजा लेने और जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल, जिले में किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन वरुणावत पर्वत की स्थिति ने चिंता बढ़ा दी है। पर्वत इतना कमजोर हो चुका है कि मामूली भूकंप से भी पत्थर गिरने लगे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
भूकंप के लगातार झटकों ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस इलाके की भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सिंथेटिक ट्रैक अब बना स्मार्ट ट्रैक: खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड में AIIA स्थापना की कवायद तेज, मुख्य सचिव ने केंद्र के समक्ष रखा मजबूत पक्ष
-
50 लाख के पार पहुंची हरिद्वार कांवड़ यात्रा, श्रद्धालुओं के स्वागत में उतरा प्रशासन
-
उत्तराखंड को केंद्र से ₹1244 करोड़ की सौगात, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश

Leave A Reply