छोलिया नृत्य, काफली-लाल भात जायके से महकेगा वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस
उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं की अनोखी छटा इस बार वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में देखने को मिलेगी। 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड, देहरादून में होने वाले इस विश्व स्तरीय आयोजन में देश-विदेश से आए डेलीगेट्स को पहाड़ी भोजन का स्वाद और लोक संस्कृति की रंगीन झलक पेश की जाएगी।
आयुष सचिव रविनाथ रमन ने बताया कि इस आयोजन में उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। चार दिन के आयोजन में दो दर्जन से अधिक पहाड़ी व्यंजन जैसे काफली, चैंसू, भटवानी, झंगोरे की खीर और लाल भात डेलीगेट्स के लिए तैयार किए गए हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गढ़वाली, कुमाऊंनी, और जौनसारी लोक नृत्य प्रमुख आकर्षण होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण पद्मश्री प्रीतम भरतवाण और लोक गायिका संगीता ढौंडियाल की प्रस्तुतियां होंगी। इनके अलावा उत्तराखंड के विभिन्न सांस्कृतिक समूहों द्वारा छोलिया नृत्य, जागर, और जौनसारी लोक नृत्य की शानदार झलक प्रस्तुत की जाएगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद पर गहन विचार-विमर्श करना है। उत्तराखंड, अपनी समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध, इस अवसर का उपयोग अपनी परंपराओं और आयुर्वेदिक ज्ञान को वैश्विक मंच पर पेश करने के लिए करेगा।
उत्तराखंड की मेजबानी में होने वाला यह आयोजन न केवल आयुर्वेद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण होगा, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान को भी देश-दुनिया में स्थापित करने का प्रयास करेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
शीतकालीन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को मिलेगी 25% छूट
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply