Date Filter

Uttarakhand

जौनसार-बावर में बर्फबारी के बीच हारुल नृत्य, किसानों ने मनाई खुशी

उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में सीजन की दूसरी बर्फबारी ने किसानों और बागवानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। चकराता के मुंगाड़ और कचाणू गांवों में हुई जोरदार बर्फबारी के बीच स्थानीय किसानों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर "हारुल नृत्य" किया और अपनी खुशी का इजहार किया। आसमान से गिरती रुई जैसी बर्फ और लोकगीतों की धुन पर झूमते किसानों का यह दृश्य बेहद मनमोहक था।

बर्फबारी को किसानों ने कुदरत का तोहफा बताते हुए कहा कि इससे जमीन की उर्वरता बढ़ेगी और फसल व सेब की खेती को बड़ा फायदा होगा। लंबे समय से अच्छी बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे किसानों का मानना है कि यह नमी फसलों और फल उत्पादन को बेहतर बनाएगी।

इस दौरान पारंपरिक नृत्य करते किसानों के हाथों में छोटी कुल्हाड़ियां भी नजर आईं, जो उनकी संस्कृति का प्रतीक हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।

सोमवार को हुई इस बर्फबारी से जहां ठंड में इजाफा हुआ है, वहीं पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। यह बर्फबारी पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। स्थानीय निवासी कलम सिंह चौहान, अतर सिंह चौहान और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यह बर्फबारी उनके लिए खुशहाली का संकेत है।

चकराता के मुंगाड़, मुंडोई और कचाणू गांवों में किसानों ने पारंपरिक अंदाज में खुशी मनाई। गिरती बर्फ के बीच हारुल नृत्य ने सर्द मौसम में गर्मजोशी का माहौल बना दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us