Date Filter

Uttarakhand

विधानसभा मानसून सत्र महज औपचारिकता: यशपाल आर्य



भराड़ीसैंण में बुधवार से विधानसभा का अब तक का पहला मानसून सत्र शुरू हुआ जिसकी शुरुआत के पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष को अपनी बातें व मुद्दे सदन में खुले मन से रखने का आह्वान किया ताकि राज्य के विकास पर चर्चा हो सके।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह विधानसभा सत्र महज एक औपचारिकता भर है। आर्य ने कहा कि सरकार की मजबूरी थी सत्र का आयोजन किया जाए जिस वजह से सरकार ने मानसून सत्र को महज तीन दिन का अवधि का रखा है।

आर्य ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों को न सुनना चाहती है ना ही विपक्ष को सवाल रखने का समय देना चाहती है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में पूछे जाने के लिए 500 सवाल का फ़ेहरिस्त लगा है जिसके लिए सिर्फ 120 मिनट का समय निर्धारित है। आर्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने कम समय में आम आदमी से जुड़े मुद्दों के बारे में क्या पूछा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का आधा हिस्सा आपदा की मार झेल रहा है लोगों को घर बार छोड़ने पर विवश होना पड़ रहा है। राज्य के कानून व्यवस्था से जुड़े और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सवालों को हम प्राथमिकता के तौर पर सरकार के सामने रखेंगे और कोशिश करेंगे कि सरकार जन समस्याओं को गंभीरता से ले।

उधर सत्र का समय कम रखने पर मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि सत्र की अवधि काम के हिसाब से ही रखी गई है जिसे घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund

Stay Connected With Us

Subscribe Us