Date Filter

Uttarakhand

आईएसबीटी में नियमों के उल्लंघन पर जिलाधिकारी का सख्त एक्शन

आईएसबीटी के आसपास यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त कदम उठाए हैं। उनके निर्देश पर आईएसबीटी फ्लाईओवर और आसपास के इलाकों में कड़ी कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेन्द्र विराटिया और एएसपी ने आईएसबीटी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 4 वाहनों को सीज कर आशारोड़ी भेजा गया, जबकि 42 अन्य वाहनों का चालान किया गया।

इसके अलावा, आईएसबीटी के बाहर सवारी उतारने और चढ़ाने के मामले में दो रोडवेज बसों का भी चालान किया गया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे तीन नई पार्किंग क्षेत्रों को खोला गया है।

साथ ही, आईएसबीटी फ्लाईओवर से कारगी की ओर जाने वाले लेफ्ट टर्न को खोलने के लिए सुरक्षित उपाय किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन और अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us