दून में 23 लाख की कोकीन के साथ दो विदेशी तस्कर गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने कोबरा गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना राजपुर पुलिस ने एक चेकिंग अभियान के दौरान तंजानिया और जिम्बाब्वे के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से कुल 33 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नववर्ष और नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चल रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत की गई। जानकारी मिली थी कि कोबरा गैंग के दो मुख्य तस्कर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बड़ी पार्टी में कोकीन की सप्लाई करने वाले हैं। इस सूचना पर थाना राजपुर की टीम ने कुठालगेट बैरियर के पास ओल्ड मसूरी रोड स्थित होटल हयात कट पर छापा मारा।
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान प्रिंसेली (तंजानिया) और माखोसेलीजवे (जिम्बाब्वे) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रिंसेली के पास से 20 ग्राम और माखोसेलीजवे के पास से 13 ग्राम कोकीन बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि ये तस्कर कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। वे कोकीन को दिल्ली से लाकर देश के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे। नववर्ष के जश्न के दौरान मसूरी में होने वाली पार्टी के लिए इन्होंने दिल्ली से कोकीन लाकर पर्यटकों को बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते यह योजना नाकाम हो गई।
इससे पहले भी कोबरा गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनसे करीब 200 ग्राम कोकीन बरामद की गई थी, जिसकी बाजार कीमत 2.5 करोड़ रुपये थी।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राष्ट्रीय खेल 2025: खिलाड़ियों के चयन के लिए निर्देश जारी
Latest Newst
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
-
देहरादून में दिनदहाड़े दो खूनी वारदातें: पटेलनगर में हत्या, विकासनगर में गोलीबारी
-
देहरादून में चुनाव प्रेक्षकों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
-
मुख्यमंत्री धामी ने एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का किया शुभारंभ
-
देहरादून में युवाओं का प्रदर्शन, दिल्ली लाठीचार्ज और भर्ती मुद्दों पर सरकार को घेरा

Leave A Reply