उत्तराखंड में शीतलहर से बचाव के लिए मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में शीतलहर के प्रकोप से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि रेन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समय-समय पर इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मोजे और अन्य आवश्यक सामग्रियां वितरित की जाएं। साथ ही, अलाव की व्यवस्था के बारे में स्थानीय लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कों का यातायात बाधित न हो और बर्फ हटाने के लिए पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था की जाए।
गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष तैयारी करते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा सके। निराश्रित पशुओं के लिए भी उचित व्यवस्था करने के आदेश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने राज्य में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने और 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने शीतलहर से बचाव के लिए राज्य में किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल और कुमाऊं के कमिश्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
नए साल के जश्न के लिए धनोल्टी और टिहरी झील में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply