बर्फबारी में फंसे ऋषिकेश के पांच पर्यटक सुरक्षित, आईटीबीपी ने की मदद
नए साल के जश्न के लिए नीती घाटी पहुंचे ऋषिकेश के पांच पर्यटक भारी बर्फबारी के कारण पांच दिनों तक गमशाली में फंसे रहे। आईटीबीपी ने इन पर्यटकों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की, जिससे वे सुरक्षित रह सके। बर्फबारी के कारण सड़कों पर वाहनों का संचालन बंद हो गया था। बीआरओ की बर्फ हटाने वाली मशीनों की मदद से पर्यटक बुरांस नामक स्थान तक पहुंचे, जहां से उन्हें मलारी में आईटीबीपी कैंप में शिफ्ट किया गया।
फंसे पर्यटकों में आशीष, राहुल, सूरज, राघव और एक अन्य शामिल हैं। पर्यटकों का कहना है कि वे 27 दिसंबर को अपनी कार से नीती घाटी घूमने आए थे, लेकिन मलारी से तीन किमी आगे बर्फ में उनकी गाड़ी फंस गई। फंसे हुए पर्यटकों ने मदद के लिए प्रशासन से संपर्क किया, लेकिन खराब मौसम के कारण तत्काल राहत संभव नहीं हो पाई।
बर्फबारी के बाद मौसम साफ होते ही बीआरओ ने सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया। पर्यटकों को आईटीबीपी कैंप में शरण दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पर्यटक अपनी स्थिति बता रहे थे, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।
जिला प्रशासन ने बताया कि पर्यटक सुरक्षित हैं और जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जाने से पहले प्रशासन को सूचित करें और एडवाइजरी का पालन करें। फिलहाल, बर्फबारी के कारण सड़कों पर केवल चेन वाले वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
डीएम ने दिए भू कानून वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply