डीएम ने दिए भू कानून वादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में भू कानून से संबंधित धारा 166, 167, 154, और 157 के लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित वादों का शीघ्र और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी तहसीलों में लंबित वादों के निस्तारण की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में संबंधित व्यक्ति उपस्थित नहीं हो रहा है, उनके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्रकाशित कर तामिली कराई जाए। साथ ही प्रभावी कार्रवाई कर वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि धारा 166, 167, 154, और 157 के अंतर्गत आने वाले वादों को एक माह के भीतर निपटाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, इन मामलों को गूगल शीट में अद्यतन करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी न केवल कार्य को प्राथमिकता दें, बल्कि इसे गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हिमालय में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, ला नीना का असर
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply