देहरादून पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में हरभजवाला टीस्टेट के पास पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। घटना रविवार सुबह चेकिंग अभियान के दौरान हुई जब पुलिस ने गौतस्करों के एक ऑटो को रोकने की कोशिश की।
पुलिस के रोकने पर गौतस्कर भागने लगे और पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश के पैर और दूसरे के हाथ में गोली लगी। दोनों को तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए इंद्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर किया गया।
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर पटेलनगर और बसंत विहार पुलिस ने गौकशी के मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू की है। हाल ही में इन बदमाशों ने क्षेत्र में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। रविवार को यह गिरोह जंगल में फिर से गौकशी की तैयारी में था।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सहारनपुर के शातिर गौतस्कर हैं। इन पर कई मामले दर्ज हैं और यह लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई।
गौकशी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। मुठभेड़ के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राज्य के 19 डायलिसिस सेंटरों में बीपीएल और गोल्डन कार्ड धारकों को मुफ्त डायलिसिस
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply