Date Filter

Politics

निकाय चुनाव: आज शाम पांच बजे बंद होगा प्रचार, घर-घर संपर्क का दौर शुरू

चुनाव प्रचार का शोर 21 जनवरी की शाम 5 बजे थम जाएगा। उसके बाद प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही प्रचार कर सकेंगे। प्रदेश के 100 नगर निकायों में 23 जनवरी को मतदान होगा, जिसमें 30 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

11 नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 89 नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 445 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा, पार्षद और वार्ड सदस्य पदों के लिए 4888 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 100 नगर निकायों में कुल 1515 मतदान केंद्र और 3394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए 16,284 कार्मिक और 25,800 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मतदान सामग्री और पोलिंग पार्टियों के आवागमन के लिए 846 हल्के और 572 भारी वाहनों का इंतजाम किया गया है।

चुनाव प्रचार बंद होने के बाद अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर अपने मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चुनाव की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मतदाता 23 जनवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके बाद 5405 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us