Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम: गंगोत्री धाम में बर्फबारी, केदारनाथ-बदरीनाथ में भी गिरा पारा

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है, जिससे ठंड में फिर से इजाफा हो गया है। खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से तापमान गिरा है।

गंगोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

मसूरी में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया है। वहीं, चमोली और कर्णप्रयाग में सोमवार रात से ही मौसम खराब है, और मंगलवार तड़के हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में तेज बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि मुक्तेश्वर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक था। मौसम में इस बदलाव के चलते पर्वतीय और मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है, जिससे प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us