देवभूमि में नशा मुक्ति अभियान तेज, प्रशासन और समाज ने मिलाया हाथ
हरिद्वार को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सिविल जज सिमरजीत कौर, डॉ. मनु शिवपुरी, हरिद्वार पुलिस, नारकोटिक्स विभाग, हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन, मीडिया कर्मी और समाजसेवी शामिल हुए।
ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने कहा, "बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और किसी भी कीमत पर हम उनके भविष्य को नशे के अंधकार में नहीं डालने देंगे।" उन्होंने प्रशासन, पुलिस और समाज को मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
सिविल जज सिमरजीत कौर ने कहा, "नशा मुक्ति की शुरुआत हमें अपने घरों से करनी होगी।" समाजसेवी मंजू बालियान ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
हरिद्वार पुलिस, नारकोटिक्स विभाग और हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान में पूरी निष्ठा से सहयोग करेंगे।
गोष्ठी में कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिनमें स्कूलों और कॉलेजों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने, नशे के सौदागरों पर गुप्त सूचना के आधार पर सख्त कार्रवाई करने, नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए सरकारी और गैर-सरकारी प्रयास बढ़ाने और हरिद्वार को ‘नशा मुक्त हरिद्वार’ घोषित कर एक बड़ा अभियान शुरू करने की बात शामिल थी।
अनीता भारती की यह मुहिम सोशल मीडिया से शुरू हुई थी और अब जन आंदोलन बन रही है। उन्होंने कहा, "नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है।"
अगर आपको किसी भी तरह की अवैध नशे की गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। मिलकर हम अपने शहर को नशे से बचा सकते हैं!
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में बदला मौसम: गंगोत्री धाम में बर्फबारी, केदारनाथ-बदरीनाथ में भी गिरा पारा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply