Date Filter

Uttarakhand

नेशनल गेम्स समापन समारोह की तैयारियां पूरी, सीएम धामी ने किया निरीक्षण

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फेंसिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल भी प्रदान किए।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं। समापन समारोह 14 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समापन समारोह के लिए कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां भी तय की गई हैं। प्रसिद्ध कलाकार श्वेता माहरा ने अपने साथियों के साथ गुरुवार को रिहर्सल किया, जिससे समारोह की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

परिवहन विभाग ने समापन समारोह में आने वाले अतिथियों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में 16 पार्किंग स्थल बनाए हैं। इन पर 1980 कारें, 995 बसें और 50 बाइक खड़ी हो सकेंगी।

वीवीआईपी आगंतुकों के लिए विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के 1.3 किलोमीटर के दायरे में छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं

गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती है, ताकि समापन समारोह सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

देशभर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की निगाहें अब 14 फरवरी को होने वाले इस भव्य समापन समारोह पर टिकी हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us