अध्यात्म और संगीत की जुगलबंदी: वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव
`आतंरिक शांति से विश्व शांति तक’ के मूल मंत्र पर केन्द्रित चार दिवसीय वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव देहरादून में मनाया जा रहा है जिसमें संगीत और अध्यात्म की समानता को समझकर भगवान से निकटता महसूस करने का संगीतमय प्रयास किया गया।
श्रीराम चंद्र मिशन के अध्यक्ष और हार्टफुलनेस के मार्गदर्शक श्रद्धेय दाजी ने कहा, संगीत और आध्यात्मिकता में बहुत कुछ समान है। प्रत्येक राग एक विशेष भावना का मूर्त रूप है, कुछ रागों में उपचार के गुण होते हैं और कुछ राग ऐसे होते हैं जो हमें भगवान के करीब महसूस कराते हैं। हमारे तीन महान संगीतकारों द्वारा आज की सुंदर प्रस्तुति यह दिखाती है कि कैसे संगीत हमें गहराई में जाने और अपने भीतर देखने में मदद करता है। हमारी सामूहिक चेतना को बढ़ाने के लिए महान गुरुओं और प्रतिभागियों को दुनिया के कोने-कोने से आते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।“
सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार शंकर महादेवन, कुमारेश राजगोपालन और शशांक सुब्रमण्यम ने अध्यात्म महोत्सव में आध्यात्मिक संगीत की अलौकिक प्रस्तुतियों से अपार जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शंकर महादेवन ने कहा, वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव आज दुनिया में हो रही सबसे खूबसूरत घटना है जो मानवता को एक साथ ला रही है। शशांक सुब्रमण्यम ने कहा, यह दुनिया भर के लोगों के लिए एक यादगार अवसर है। विश्व भर के गुरुओं को अपने पास आते देखना और हमें एक साथ काम करने और आध्यात्मिकता के मार्ग पर प्रगति करने के लिए प्रेरित करना अद्भुत है।
उन्होंने कहा, दर्शकों के लिए प्रस्तुति देने का यह एक दुर्लभ अवसर है और मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद है कि वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव लोगों को आपसी भेदभाव छोड़ने, विविधता के साथ रहना सीखने और फिर अपने भीतर देखने में सक्षम होने के लिए प्रेरित करेगा।“
आयोजकों के मुताबिक़ महोत्सव का उद्देश्य अंतरधार्मिक संवाद आरंभ करना और हर उम्र और जीवन के हर क्षेत्र के लोगों को दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता से जुड़ने में मदद करना है। शिखर सम्मेलन में विभिन्न पैनल चर्चाओं, आध्यात्मिकता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भारत के आध्यात्मिक इतिहास, शांति के आख्यानों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी और पुस्तकों और संगीत के माध्यम से आध्यात्मिकता के लिए एक व्यापक अनुभव की मेजबानी की जा रही है।
वैश्विक आध्यात्मिकता महोत्सव के लिए कई उल्लेखनीय संगठन एक साथ आए हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख संगठन हैं रामकृष्ण मिशन, परमार्थ निकेतन, द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, माता अमृतानंदमयी मठ, हैदराबाद के आर्कबिशप, रेव कार्डिनल एंथोनी पूला, चिन्ना जियार स्वामी, द ब्रह्माकुमारीज, पतंजलि योगपीठ, महर्षि फाउंडेशन (ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन), ईशा फाउंडेशन, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फेडरेशन (आईबीसी), शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, हैदराबाद का आर्चडायसीज, , राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज अखिल भारतीय श्री गुरुदेव सेवा मंडल, संत ज्ञानेश्वर देवस्थान, आलंदी, अखिल भारतीय इमाम संगठन, श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर और श्री राम चंद्र मिशन हार्टफुलनेस।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Social Media Shapes Disaster Mitigation Framework in Uttarakhand
Latest Newst
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
-
39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
-
केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
-
यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
-
Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Leave A Reply