Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड पर साइबर अटैक! सुरक्षा के लिए ऑटो सिस्टम तैयार

उत्तराखंड की सरकारी और अकादमिक वेबसाइटों पर बढ़ते साइबर हमलों ने खतरे की घंटी बजा दी है। बीते एक माह में 1,000 से अधिक चीनी साइबर हमले दर्ज किए गए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (ITDA) के अनुसार, ये हमले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित होते हैं, जो एक साथ सैकड़ों की संख्या में सिस्टम को निशाना बनाते हैं।

उत्तराखंड सरकार की आईटी टीम दिन-रात इन साइबर हमलों की निगरानी कर रही है। राज्य के आईटी सचिव नितेश झा ने बताया कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह अत्याधुनिक सिस्टम AI-जनित वायरस और अन्य खतरों को स्वतः डिटेक्ट और रिमूव करने में सक्षम होगा।

देशभर में चीनी साइबर हमलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। ITDA ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नए प्रोटोकॉल और फायरवॉल अपग्रेडेशन की योजना बनाई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले डेटा चोरी, वेबसाइट क्रैश और संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। सरकार ने सभी विभागों को साइबर सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

आने वाले दिनों में उत्तराखंड में साइबर सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us