राष्ट्रीय खेल 2025: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, पदकों का शतक पूरा
38वें राष्ट्रीय खेलों का आज भव्य समापन होने जा रहा है। इस शानदार आयोजन में देशभर के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए, लेकिन इस बार उत्तराखंड ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि से सभी का ध्यान आकर्षित किया। राज्य ने पदकों का शतक पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस बार अद्वितीय प्रदर्शन किया और कुल 101 पदक जीतकर राज्य के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ा। इससे पहले, गोवा में हुए 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को सिर्फ 24 पदक मिले थे, लेकिन इस बार प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार दिखा और पदकों की संख्या चार गुना बढ़ गई।
उत्तराखंड ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 43 कांस्य पदक जीतकर कुल 101 पदकों के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पदक तालिका में उत्तराखंड सातवें स्थान पर रहा, लेकिन कुल पदकों की संख्या के आधार पर राज्य चौथे स्थान पर पहुंचा।
आज राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें करीब 2000 वीआईपी और 2500 वीवीआईपी शामिल होंगे। इस मौके पर उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
38वें राष्ट्रीय खेलों की अपार सफलता के बाद अब 39वें राष्ट्रीय खेल 2029 का आयोजन मेघालय में किया जाएगा। उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी की निगाहें अगले राष्ट्रीय खेलों पर टिकी होंगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने खोला मोर्चा
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply