उत्तराखंड: जंगल की आग ने विकराल रूप लिया, गांव तक पहुंची; तीन घर जलकर राख
उत्तराखंड में जंगल की आग विकराल होती जा रही है। ताजा मामला देवघार खत के सीमांत रडू पंचायत के खेड़ा रूपाहा गांव का है, जहां शुक्रवार शाम आग ने तीन परिवारों के घरों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान है, जबकि प्रभावित परिवारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, जंगल में लगी आग धीरे-धीरे फैलते हुए आबादी क्षेत्र तक पहुंच गई। इसकी चपेट में स्थानीय कृषक उदय सिंह का दो मंजिला लकड़ी का मकान सबसे पहले आया, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी सुरेंद्र व जसरी देवी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के समय परिवार के लोग खेतों और बागानों में काम कर रहे थे। जब तक वे लौटे, तब तक घर धू-धूकर जल रहे थे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उनके प्रयास असफल रहे।
इस भीषण अग्निकांड में घरों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। वर्षों की मेहनत और जीवनभर की गृहस्थी कुछ ही घंटों में राख में बदल गई। अब पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं और उन्होंने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम योगेश सिंह मेहरा ने तहसीलदार त्यूणी को मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी।
उत्तराखंड के कई इलाकों में इस समय जंगल की आग तेजी से फैल रही है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग आग को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन सूखे मौसम और तेज हवाओं के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में 40 हजार हेक्टेयर वन भूमि विकास परियोजनाओं को हस्तांतरित
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply