आयुष के क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उपलब्धि
उत्तराखंड ने आयुष क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जाने-माने आयुर्वेद एवं जड़ी-बूटी विशेषज्ञ डॉ. मायाराम उनियाल को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा धन्वंतरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूरे देश में केवल तीन विशेषज्ञों को मिला है। साथ ही, प्रकृति परीक्षण अभियान में उत्तराखंड के सराहनीय प्रदर्शन की भी सराहना हुई। राज्य में 1.5 लाख से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया।
20 फरवरी को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने डॉ. उनियाल को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया। इससे पहले, उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार भी मिल चुका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत उत्तरकाशी के महीडांडा जैसी दुर्गम जगहों तक आयुष टीम पहुंची। राज्य समन्वयक डॉ. जेएन नौटियाल ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए मंत्रालय स्तर पर सम्मानित भी किया गया।
देशभर में 1 करोड़ लोगों के परीक्षण का लक्ष्य था, लेकिन 1.29 करोड़ लोगों का परीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत एक पोर्टल लॉन्च किया गया, जहां वात, कफ और पित्त के आधार पर व्यक्ति की प्रकृति तय कर उसे स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है। यह अभियान लोगों को स्वस्थ और निरोगी जीवन देने में सहायक होगा। मैं सभी प्रतिभागियों और पुरस्कृत विशेषज्ञों को बधाई देता हूं।"
उत्तराखंड की यह उपलब्धि आयुष क्षेत्र में राज्य की बढ़ती पहचान को दर्शाती है।
-
Next Post
CAG Report Exposes Financial Irregularities in Uttarakhand
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply