बस-पिकअप टक्कर में 31 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर
मंगलवार सुबह उत्तराखंड के पंतनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा में 31 मजदूर घायल हो गए। हल्द्वानी से आ रही एक बस ने मजदूरों से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद पिकअप पलट गई।
घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बस चालक और मजदूरों के ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटना सुबह करीब 8:30 बजे मटकोटा मोड़ के पास हुई। दिनेशपुर के दुर्गापुर निवासी 31 मजदूर पिकअप में सवार होकर पंतनगर के खेतों में काम करने जा रहे थे। अचानक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई और मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया गया।
इस हादसे की जानकारी मिलने पर एसएसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे की जांच जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
दून जिला अस्पताल के निक्कू वार्ड में समर्पित डॉक्टर, स्टाफ, एंबुलेंस की तैनाती
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply