Date Filter

Uttarakhand

महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, शीतकालीन पर्यटन को देंगे बढ़ावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की तिथि में बदलाव की संभावना है। पहले उनका 27 फरवरी को उत्तरकाशी के शीतकालीन गद्दीस्थल मुखबा और हर्षिल जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के दिन उत्तराखंड आ सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा 27 फरवरी को उत्तरकाशी में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताए जाने के बाद यह बदलाव किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से राज्य के किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल का दौरा करने का आग्रह किया था। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी के संभावित कार्यक्रम के अनुसार, वे उत्तरकाशी के मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में बैठक कर इस दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं को उजागर किया जाए।

उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। हर्षिल में उद्यान विभाग के परिसर को समतल किया जा रहा है, जबकि मुखबा मंदिर और गांव के भवनों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है। साथ ही, हर्षिल-मुखबा क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है और बगोरी में हेलीपैड तक सड़क निर्माण का काम अंतिम चरण में है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे से उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनकी यात्रा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us